📄 Document Resource

लघु उद्योग खोलने के फायदे, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, कुटीर एवं ग्रामोद्योग (एमएसएमई) Micro, Small and medium enterprises (MSME)


कुटीर उद्योग सामूहिक रूप से उन उद्योगों को कहते हैं जिनमेंउत्पाद एवं सेवाओं का सृजन अपने घर में ही किया जाता है न कि किसी कारखाने में। कुटीरउद्योगों में कुशल कारीगरों द्वारा कम पूंजी एवं अधिक कुशलता से अपने हाथों के माध्यमसे अपने घरों में वस्तुओं का निर्माण किया जाता है। भारत जैसे विकासशील देश के आर्थिकविकास में लघु उद्योगों की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। देश का औद्योगिक उत्पादन, निर्यात,रोज़गार और उद्यम संबंधी आधार सृजन में लिए उनके योगदान के आधार पर भारतीय अर्थव्‍यवस्‍थाके महत्त्वपूर्ण खण्‍ड हैं। मोटे तौर पर ये उद्योग अर्थव्यवस्था  के पारम्परिक अवस्था से प्रौद्योगिकीय अवस्था मेंपारगमन को प्रदर्शित करते हैं। उद्यम आधार के विस्तार के लिए लघु उद्योग महत्त्वपूर्णभूमिका निभाते हैं। लघु उद्योगों का विकास उद्योग के विस्‍तृत आधार का स्वामित्व प्राप्तकरने, उद्यम का अपविस्तार और औद्योगिक क्षेत्र में पहल करने के लिए सरल और प्रभावीसाधन प्रदान करता है।

कुटीर उद्‌योग- धंधे हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्‌डीहैं । इनमें एक ओर तो ऐसे साधनों का उपयोग होता है जो घरेलू तथा स्थानीय स्तर के हैंदूसरी ओर इनके माध्यम से प्रदूषण भी कम फैलता है । अत: लघु एवं बृहत् उद्‌योगों कीतुलना में इन्हें महत्व देना हर प्रकार से बुद्‌धिमत्तापूर्ण कहा जा सकता है ।


लघु उद्योग खोलने के फायदे: 

  • आप कम पूँजी निवेश करके भी लघु उद्योग की स्थापनाकर सकते हैं |
  • लघु उद्योग खोलने के लिए सरकार आपको प्रेरित करतीहै | और आपको सरकार का समर्थन हासिल होता है | आपके भविष्य के संवर्धन प्रक्रिया हेतुभी सरकार आपकी मदद करती है | जिससे अधिक से अधिक लोग प्रेरित हों सकें |
  • वित्त सम्बन्धी समस्याओ के लिए भी फंड और सब्सिडीविद्यमान है |
  • समग्र आर्थिक विकास हेतु घरेलू बाज़ार की मांग मेंवृद्धि |
  • दुनिया के बाजारों में भारतीय उत्पाद की मांग बढ़सकती है | इसलिए भारतीय उत्पादों का निर्यात संभावित है |
  • लघु उद्योग स्थापित करने के लिए मशीने, कच्चा माल,मजदूर, सस्ते दरो पर उपलब्ध हों जाते हैं | क्योकि अधिकतर लघु उद्योग स्थानीय लोगोको लक्ष्य रखते हुए ही स्थापित किये जाते हैं | 

For  more  details download  PDF  file

Related Topics & Keywords
#सूक्ष्म #लघु #और #मध्यम #उद्यम #कुटीर #एवं #ग्रामोद्योग #एमएसएमई #नया #व्यवसाय #व्यापार #कारोबार #स्वरोजगार #छोटा #बिजनेस #उद्योग #नए #व्यवसाय #नई #उम्मीदें #सही #व्यवसाय #का #चयन #सफ़ल #स्टार्ट-अप्स #लघु #व #कुटीर #उद्योग #स्मॉल #स्केल #इण्डस्ट्रीज़ #स्मॉल #स्केल #इण्डस्ट्रीज़/ #प्रोजेक्ट्स #लघु #कुटीर #व #घरेलू #उद्योग #परियोजनाएं #उद्यमिता #मार्गदर्शिका #Entrepreneurs #Start-Up #Manufacturing #of #Profitable #Household #FMCG #Products #Laghu #Kutir #Udyog #Small #Scale #Industries #Udyamita #Margdarshika #gharelu #Pariyojanaye
Call Us WhatsApp