आलू चिप्स उद्योग. Potato Chips Manufacturing Business. कम लागत में शुरू करें आलू चिप्स का बिज़नेस
भारत आलू के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है। इसका इस्तेमाल न केवल एक दैनिक भोजन के रूप में विभिन्न सब्जियाँ तैयार करने में होता है बल्कि आलू आज तेजी से चिप्स या वेफर्स के रूप में स्नैक फूड की तरह भी उपयोग होता है। आलू के चिप्स और वेफर्स अत्यंत लोकप्रिय खाद्य पदार्थ हैं।
आलू के चिप्स और वेफर्स के मुख्य उपभोक्ता विशेष रूप से ग्रामीण तथा अर्धशहरी परिवार हैं। ब्रैंडेड चिप्स और नमकीन भारत में ग्रामीण और शहरी बच्चों के लिए दैनिक आहार का हिस्सा बन गए हैं।
आलू के चिप्स नाश्ते के उपयोग में लाया जाने वाला एक आम खाद्य पदार्थ है। प्रत्येक घर, होटल, रेस्तरां, कैंटीन तथा अन्य क्षेत्रों द्वारा उपयोग में लाया जाता है। वर्तमान में अनेक बड़े और छोटे उद्योग आलू के चिप्स के निर्माण में कार्यरत हैं। निःसंदेह कृषि आधारित उद्योग में आलू चिप्स उद्योग अग्रणी बन चुका है ।
For more details download PDF file.