नूडल्स बनाने का बिज़नेस शुरू करें. Noodles Manufacturing Business Ideas in Hindi. नूडल निर्माण उद्योग
प्रचार और पैकिंग किस प्रकार एक परम्परागत वस्तु को आधुनिक और सामान्य को विशिष्ट बना देते हैं। इसका उदाहरण है नूडल्स! नूडल्स एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसकी मांग दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ये गेहूं के आटे या मैदे से बने होते हैं। बदलती जीवनशैली के साथ ही इन्स्टेंट खाद्य पदार्थों को आहार के रूप में अपनाए जाने को मिल रही प्राथमिकता ने नूडल्स को अत्यधिक लोकप्रिय एवं एक ऐसा आहार बना दिया है जिसकी खपत व्यापक पैमाने पर है तथा यह हमारे देश की युवा पीढ़ी का सबसे बड़ा क्रेज बन गया है।
कच्चे माल की उपलब्धता
नूडल्स विभिन्न खाद्यानों के मिश्रण से तैयार किए जाते हैं जिसमें मुख्य भाग गेहूं का आटा होता है। इसके निर्माण में प्रयुक्त होने वाली अन्य प्रमुख सामग्रियों में मक्के एवं चावल का आटा, प्रोटीन आइसलेट, नमक, मसाले, खाद्य तेल, प्रिजर्वटिव शामिल होते हैं। मक्के के स्टार्च, अरारोट और रिफाइण्ड आदि नूडल्स को चिकना बनाते हैं।
बाजार संभावनाएं
नूडल्स की खपत के लिए व्यापक एवं तेजी से बढ़ता हुआ बाजार मौजूद है। एवं कुछ निश्चित ग्रामीण बाजारों में भी इसके लिए अच्छे अवसर मौजूद हैं। स्थापित ब्रांडस के द्वारा विज्ञापन एवं सघन प्रचार के कारण बाजार नूडल्स की उपयोगिता से अच्छी तरह वाकिफ हैं। इसलिए यदि स्थानीय स्तर पर ये उत्पाद बनाए जाते हैं तो कम से कम उपभोक्ताओं को उनसे परिचत कराने का श्रम व धन स्थानीय इकाइयों को व्यय नहीं करना पड़ेगा । यदि आकर्षक पैकिंग में एवं वाजिब मूल्य प्रति किलो की दर पर ऐसे उत्पाद उपलब्ध कराए जाएं तो उनकी सफलता की व्यापक संभावनाएं हैं। उत्पाद की सफलता के लिए विभिन्न माध्यमों से इसका प्रचार भी जरूरी है।
For more details download PDF file.