कौन सा फूड प्रोसेसिंग उद्योग मेरे लिए अच्छा रहेगा? इस पुस्तक की मदद से जानिये की किस फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री में उद्यम करना रहेगा सबसे बेहतर. Agro Based Food Processing Business Ideas. स्टार्टअप के लिए सबसे अधिक लाभदायक फूड प्रोसेसिंग परियोजनाएं
फूड प्रोसेसिंग खाद्य सामग्री और पेय पदार्थों को कई रूपों में सहेजने की एक बेहतर प्रक्रिया है। फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री काफी बड़ा क्षेत्र है। इसमें खाद्य सामग्री और पेय पदार्थों को प्रोसेस करके रखा जाता है। फूड प्रोसेसिंग एक तरह की टेक्नोलॉजी है। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग का मतलब खाने की वस्तुओं की प्रोसेसिंग कर उसे नए रूप में पेश करने के कारोबार से है। भारत में लोगों की तेजी से बदलती लाइफ स्टाइल ने खाद्य प्रसंस्कृत उत्पादों की मांग में लगातार बढ़ोतरी की है।
खाद्य प्रसंस्करण उद्योग काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह प्रत्यक्ष तौर पर कृषि के साथ जुड़ा है, जिसमें कुल जनसंख्या के 70 प्रतिशत भाग को रोज़गार मिला हुआ है।
वर्तमान के भागदौड़ वाले जीवन में वक्त के अभाव एवं भोजन की बदलती आदतों के कारण डिब्बाबंद प्रसंस्कृत भोजन एवं पेय पदार्थों का प्रचलन हमारे देश में दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। वर्तमान में भोजन की समग्र अवधारणा ही पूर्णतः बदल गई है।
खाद्य प्रसंस्करण, यानी फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में शहरी और ग्रामीण स्तर पर युवाओं के लिये अनेक अवसर बन रहे हैं। इस क्षेत्र में खाद्य पदार्थों को स्वास्थ्यपरक तरीके से नया रूप देकर संरक्षित किया जाता है।
भारत के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग क्षेत्र में प्रसंस्कृत खाद्य के उत्पादन और निर्यात की पर्याप्त संभावनाएँ हैं। खाद्य बाजार लगभग 10.1 लाख करोड़ रुपये का है, जिसमें खाद्य प्रसंस्करण उद्योग का हिस्सा 53% अर्थात 5.3 लाख करोड़ रुपये का है। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से 130 लाख लोगों को प्रत्यक्ष और 350 लाख लोगों को परोक्ष रूप से रोजगार मिलता है। भारत का खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मुख्यतः असंगठित है और असंगठित क्षेत्र में इसका हिस्सा 42%, लघु उद्योग क्षेत्र में 33% और संगठित क्षेत्र में 25% है।
For more details download PDF file.