गांव या छोटे शहर से शुरू करें ये बिजनेस. कम पूँजी के लघु उद्योग. Profitable Small Business Ideas
पापड़ (Papad)
वर्तमान युग में पापड़ और बड़ियां बहुत ही लोकप्रिय खाद्य पदार्थ है। पापड़ मुख्यतः वृत (Circular) आकार का बनाया जाता है। यह दाल, नमक, मसाला इत्यादि मिलाकर बनाया जाता है। इन रचकों की मात्राओं में परिवर्तन करके विभिन्न प्रकार के पापड़ बनाये जाते हैं। जो अलग-अलग व्यक्तियों के स्वाद के अनुकूल उपयुक्त होते हैं। पापड़, पहले घर की स्त्रियों के द्वारा अपने उपयोग के लिए बना लिए जाते थे। लेकिन वर्तमान परिस्थिति में व्यस्तता इतनी बढ़ गयी है कि ये चीजें बाजार से बनी बनाई खरीद कर उपयोग करना ही ज्यादा सुविधाजनक हो गया है। अतः अब पापड़ और बड़ी का उत्पादन लघु उद्योग या कुटीर उद्योग के रूप में करने की अच्छी सम्भावना हो गयी है, क्योंकि इन वस्तुओं का उपयोग दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। इस समय यह सामान्य पौष्टिक भोजन का एक अंग बन गया है। सरकार के द्वारा यह उद्योग खास कर लघु उद्योग में करने के लिए आरक्षित कर दिया गया है। सेन्ट्रल फूड टेक्नोलॉजिकल रिसर्च इंस्टिट्यूट, मैसूर (Central Food Technological Research) के द्वारा पापड़ बनाने की विधि विकसित की गई है, जिससे इन वस्तुओं की क्वालिटी में बहुत सुधार हो गया है तथा अधिक दिन तक रखने से यह खराब नहीं होती।
पापड़ और बड़ियां सामान्य उपयोग की चीजें हैं। इनके अलावा इनकी सप्लाई के मुख्य स्थान हैं - कैंटीन, सिनेमा हॉल, होटल, एयर पोर्ट, सेना इत्यादि। इसलिए ऐसा अनुमान किया जाता है कि जनसंख्या में वृद्धि और सामाजिक रहन-सहन के स्तर में विकास के साथ पापड़ एवं बड़ियों की उपयोगिता में वृद्धि होती जायेगी। अतः पापड़ एवं बड़ी निर्माण उद्योग का भविष्य उज्ज्वल है।
For more details download PDF file.